{"_id":"67535309c35095c9190a977e","slug":"there-is-no-increase-in-idmega-apar-divas-will-be-celebrated-for-two-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132833-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आईडी में नहीं आई तेजी... दो दिन मनेगा मेगा अपार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आईडी में नहीं आई तेजी... दो दिन मनेगा मेगा अपार दिवस
Sat, 07 Dec 2024 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी नही आई है। मोबाइल के जरिये विद्यार्थियों का डाटा फीड करने में दिक्कत आ रही है। इस वजह से मात्र 13 प्रतिशत ही कार्य हो पाया। प्रदेश स्तर पर पिछड़ने के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने नौ व दस दिसंबर को अपार दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के करीब 28 सौ परिषदीय विद्यालयों में करीब चार लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सहायता प्राप्त और मदरसों के बच्चों को भी अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। मानव संपदा पोर्टल पर आईडी बनाकर छात्र-छात्राओं का डाटा कहीं भी देखा जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। कुछ अभिभावक सहमति देने में देरी कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक पहले से ही काम के बोझ के तले दबे हैं। ऐसे में अपार आईडी का काम मोबाइल के जरिये तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
परियोजना कार्यालय से लगातार प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश आने के बाद बीएसए ने नौ और दस दिसंबर को मेगा अपार दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धियों को ट्रैक किएजाने के लिए मेगा दिवस मनाया जाएगा। इन तिथि में कोई अवकाश होने पर भी कार्य पूर्ण करना है।