{"_id":"67af928df7860bd55f0e5795","slug":"there-is-no-caste-for-judges-and-lawyers-district-judge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-137725-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज और वकील की नहीं होती कोई जाति : जिला न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज और वकील की नहीं होती कोई जाति : जिला न्यायाधीश
Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुवायां सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष केएन सिंह को प्रमाणपत्र देते जिला जज और पुवायां के सिविल जज।
पुवायां। जिला न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि जज और वकील की कोई जाति नहीं होती है। वह हर समय वादकारी को न्याय दिलाने का काम करते हैं। चाहे वह किसी जाति-धर्म का हो। वे पुवायां सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वादकारियों के लिए वकील हर समय तत्पर रहते हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए काम करें, जिससे वादकारियों को समस्या न हो। बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पहले नए वकील अपने वरिष्ठों का बेहद सम्मान करते थे, लेकिन कुछ समय से इसमें कमी आई है। ज्ञान पुस्तकों में ही नहीं, गुरु की सेवा से भी मिल सकता है। नए वकील वरिष्ठों का खूब सम्मान करें, इससे वे आगे बढ़ेंगे।
मुख्य वक्ता बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि नवनिर्वाचित टीम सभी वकीलों को एकजुट रखते हुए टीम भावना से काम करे, इससे सफलता मिलती है और समस्याओं को सुलझाने में आसानी रहती है। उन्होंने कई संस्मरण भी सुनाए।
विज्ञापन
इससे पूर्व अजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह राठौर को और अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने वकीलों से वादकारी के हित को सर्वोपरि मानते हुए काम करने की सलाह दी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पुवायां के सिविल जज पारस यादव सहित सभी अतिथियों और चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन राजकुमार रावत ने किया।
--
इन्होंने ली शपथ
समारोह में अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह राठौर, महामंत्री मुकेश द्विवेदी, प्रवक्ता सत्यभान अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, संयुक्त मंत्री परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार कनौजिया, पुस्तकालय अध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए पवन कुमार राठौर, रामऔतार, सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए पवनदीप और सौरभ यादव ने शपथ ली है।