{"_id":"6137be818ebc3e35fb3323b3","slug":"theft-shahjahanpur-news-bly458868730","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में दो घरों और दुकान में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में दो घरों और दुकान में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
नरौठा देवीदास में अनिरुद्ध प्रताप वर्मा के घर लगी नकब
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खुटार केे गांव नरौठा देवीदास में चोरों ने सोमवार की रात दो घरों से नकदी, जेवर चोरी कर लिए। चूड़ी की एक दुकान में भी नकब लगाकर चोरी कर ली गई। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव सलनहा निवासी अनिरुद्ध प्रताप वर्मा ने बताया कि सोमवार रात को वह परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर बने बरामदे में सो गए। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उनकी आंख खुली तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में देखने पर अलमारी खुली पड़ी मिली और उसमें रखी सोने की अंगूठी, चांदी का बिछुआ, चांदी के सिक्के, कंगन, सोने की दो चेन, एक हार, सोने के चार झाले, चार जोड़ी पायल, सोने के चार फूल, चार बारी, पंद्रह सौ रुपये की नकदी गायब मिली। अनिरुद्ध के अनुसार उनका करीब चार लाख रुपये का नकदी, जेवर चोरी हो गया है। खाली बक्सा गांव के पास खेत में पड़ा मिला है।
चोरों ने गांव के अनीस के घर नकब लगाकर अलमारी से सोने का एक पैंडल, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल और साढ़े आठ हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने गांव में ही सराफा दुकान में चोरी के लिए नकब लगाने की कोशिश की, लेकिन नकब पड़ोस के अली मोहम्मद निवासी मुरादपुर की चूड़ी की दुकान में लग गई। चोर दुकान से ढाई हजार रुपये ले गए। सराफा दुकान में चोरी होने से बच गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चोरियों की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।