{"_id":"66678ab493d3fa2215091c14","slug":"theft-of-lakhs-from-bjp-leaders-establishment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1001-120276-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नेता के प्रतिष्ठान से लाखोें की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नेता के प्रतिष्ठान से लाखोें की चोरी
Tue, 11 Jun 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
मिर्जापुर। चोरों ने रविवार रात कस्बे के प्रमुख कारोबारी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता के प्रतिष्ठान को निशाना बनाया। नकदी और जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने भाजपा नेता के साथ थाने जाकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
कस्बे में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर भाजपा नेता प्रेम नारायण गुप्ता उर्फ छुट्टन की गल्ले की आढ़त समेत भवन निर्माण सामग्री और ज्वैलर्स की दुकानें हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपने मुनीम नीरज के साथ दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी टूटी पड़ी थी। लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। माना जा रहा है कि चोर रात में किसी समय जीने की खिड़की के जरिये घुसे थे।
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि तिजोरी में शुक्रवार को बैंक से निकाले 3.67 लाख और रविवार को दिन मेें हुई बिक्री के 90 हजार रुपये रखे थे। करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी चोर निकाल ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। व्यापारियों ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर वारदात के खुलासे की मांग की। इस दौरान अखिलेश गुप्ता, राजन गुप्ता, आर्येंद्र गुप्ता, लालाराम गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, अजय वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।