फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft from the locked house of a bakery businessman

Shahjahanpur News: बेकरी कारोबारी के बंद मकान से चोरी

Sat, 16 Dec 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Theft from the locked house of a bakery businessman
चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाते ताहिर खां। जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चोरों ने सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़ा ककरा मोहल्ले में बेकरी कारोबारी ताहिर खां के बंद मकान से एक लाख रुपये व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया है। दंपती को शुक्रवार को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ताहिर खां की हद्दफ चौकी के पास बेकरी है। पास में उनकी मां इशरत पुराने मकान में रहती हैं। 15 दिन पहले ताहिर खां अपनी पत्नी के साथ मकान में ताला डालकर मां के पास चले गए थे। इस बीच चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी व बक्से में रखा सामान चोरी कर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर घर लौटे ताहिर खां को घर के अंदर सामान बिखरा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। ताहिर ने बताया कि चोर एक लाख रुपये, सोने की झुमकी, पायल, खडुआ और बर्तन आदि चोरी कर ले गए हैं। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed