{"_id":"6a762b36cdd19f1768080004","slug":"theft-at-a-jewellers-shop-solved-three-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-181140-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सराफ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सराफ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस
तिलहर। पुलिस ने 14 दिन पूर्व सराफ की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।
शहर के चौक क्षेत्र के निवासी कृष्णा ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कपसेडा़ स्थित स्टेट बैंक के सामने उनकी सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 24 जुलाई की रात दुकान का शटर तोड़कर करीब आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोना व 93 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर जैतीपुर मोड़ से आगे घेराबंदी की। थाना निगोही क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी राकेश उर्फ कल्ला, ईशापुर गांव निवासी हीरा सिंह व मिलकिया गांव निवासी अनोखे उर्फ लाडू उर्फ नोखी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना कबूल की।
विज्ञापन
साथ ही दो अगस्त को कुर्रियाकलां तिराहे के पास तीन दुकानों में भी चोरी की घटना कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1482 ग्राम चांदी, करीब दो ग्राम सोने के एक जोड़ी कुंडल बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि शेष माल उनके एक अन्य साथी के पास है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।