फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The youths rained sticks on the car parked a few steps away from the outpost

चौकी से चंद कदम की दूरी पर खड़ी कार पर युवकों ने बरसाई लाठियां

Mon, 27 Dec 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The youths rained sticks on the car parked a few steps away from the outpost
कार के टूटे शीशे देखने स्थानीय लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी आवास एवं विकास परिषद बरेली मोड़ पर एक ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के घर के बाहर खड़ी कार को बखौफ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ईंट मारकर उसका शीशा तोड़ दिया, फिर उस पर डंडे बरसाए। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के पास ट्रैक्टर एजेंसी संचालक राजपाल रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह पांच बजे काले रंग की कार से आए चार-पांच युवकों ने ईंट से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और डंडे मारने लगे। कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी अजीजगंज में दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी राकेश सिंह चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज में घटना रिकार्ड हुई है। युवकों की पहचान कराकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में चौकी फिर भी खौफ नहीं
पुलिस चौकी अजीजगंज की स्थापना अब आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के दूसरे गोल चौराहे पर की गई है। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक राजपाल का घर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर है। इसके बावजूद बेखौफ युवकों की यह हरकत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed