फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The youth was called away from the wedding ceremony and shot dead

Shahjahanpur News: शादी समारोह से बुलाकर ले गए और गोली मारकर युवक की ले ली जान

Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The youth was called away from the wedding ceremony and shot dead
मृतक अमित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
शाहजहांपुर। निगोही के ग्राम जेवा मुकंदपुर में शुक्रवार रात शादी समारोह में आए युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके चाचा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जेवां मुकंदपुर गांव निवासी उमेश की बेटी की बरात आई थी। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निकूमपुर गांव निवासी अमित (30 वर्ष) की शादी उमेश की भतीजी से हुई थी। ऐसे में अमित भी अपने चाचा सरोज के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया था। हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अभिषेक और अमन भी अपने मामा उमेश के यहां शादी में आए थे।
विज्ञापन

चाचा सरोज के अनुसार, शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे अभिषेक और अमन अमित को बुलाकर कहीं ले गए। काफी देर तक जब भतीजा नहीं आया तब उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद था। रिश्तेदार चंदन के साथ अमित को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे की तलाश करते-करते चकरोड की तरफ गए। देखा कि अमित का शव चकरोड के बीच पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। चाचा के अनुसार, दोनों आरोपियों को लोगों ने चकरोड से निकलता देखा था।
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शादी समारोह में वापस आए और डीजे पर डांस करने लगे। शक होने पर लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वैवाहिक समारोह में आए युवक की गोली लगने से मौत हुई है। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed