फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The yearning - groan awakened forest reindeer died

तड़प-तड़प कर हिरन मर गया तब जागा वन विभाग

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से घायल पड़े हिरन ने इलाज के अभाव में आखिर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वन विभाग विलुप्त होते इस प्रजाति के हिरन के प्रति लापरवाह बना रहा और उसकी नींद हिरन के मरने के बाद टूटी। इस हिरन का बिलंदापुर में कुछ शिकारियों ने ने शिकार करना चाहा था लेकिन वह घायल होने के बाद बिलंदापुर के खेतों में आ गया था। 23 मार्च की सुबह कुछ शिकारियों ने शिकार के लिए हिरन पर हमला किया था। घायल हिरन ने रोजा थाना क्षेत्र के बिलंदापुर गांव की तरफ आ गया। प्रधान ओमदेव ने बताया कि कई ग्रामीणों ने हिरन को शिकारियों के हमले से बचाया और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शिकारियों के हमले से हिरन बुरी तरह घायल हो गया। उसके शरीर से खून का बह रहा था। सूचना देने के बावजूद वन विभाग के किसी भी अधिकारी ने उसके इलाज के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने घायल हिरन का देशी इलाज किया और गांव के प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में रखा। तीन दिन तक हिरन जिंदगी की जंग लड़ता रहा लेकिन वन विभाग आंखों पर पट्टी बांधे पड़ा रहा। किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। घायल हिरन के इलाज करने और खानपान देने की कोशिश भी नहीं की गई। शनिवार सुबह घायल हिरन ने स्कूल के बंद कमरे में दम तोड़ दिया। हिरन की मरने की सूचना पर वनरक्षक केपी सिंह सहित कई कर्मी मौके पर गए और हिरन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत अधिक रक्तस्राव से होनी बताई जा रही है।
विज्ञापन


हिरन के घायल होने अथवा उसकी मौत होने की सूचना हमें नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। 
- एनपी सिंह, डीएफओ

तीन दिन पहले शिकारियों के हमले से घायल गांव की तरफ आ गया था। कई बार फोन कर वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन मौके पर आने की जहमत किसी ने नही उठाई। शनिवार को हिरन की मौत हो गई।
विज्ञापन

ओमदेव, ग्राम प्रधान

सूचना मिलने पर हमने अपने कर्मियों को मौके पर भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई थी। होली के कारण इलाज का इंतजाम मुश्किल से हो सका था। हिरन का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से डीएफओ को अवगत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी सिंह, रेंजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed