{"_id":"578684f34f1c1b1b0813f190","slug":"the-wounded-died-in-a-road-accident-and-broke-a-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दंपति ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दंपति ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही-तिलहर मार्ग पर डंडिया बाजार के पास मंगलवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हुए बाइक सवार दंपति ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उनके घर रात में बारात आनी थी। हादसे से शादी के घर में मातम छा गया।
निगोही क्षेत्र के गांव जठियुरा निवासी प्रभुदयाल कश्यप ने अपनी बेटी की शादी तिलहर क्षेत्र के गांव पिंगरी निवासी दामाद भूरे के छोटे भाई संजय से तय की थी। मंगलवार को पूनम की बारात आनी थी। प्रभुदयाल का मझला बेटा 32 वर्षीय अनिल कुमार कश्यप अपनी पत्नी उर्मिला देवी और दो वर्षीय बेटे सागर के साथ बाइक से पिंगरी में बहनोई भूरे और बहन मधु को जोड़ा पहनाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय निगोही-तिलहर रोड पर डंडिया बाजार के पास रात करीब आठ बजे सामने से आई मार्शल कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक मार्शल में काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निगोही सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख घायल उर्मिला और अनिल को जिला अस्पतापल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। अनिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में बुधवार की सुबह अनिल ने दम तोड़ दिया। दंपति की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
मातमी माहौल में बदली खुशियां
वर-वधु के घरों में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। वधु के घर में मंडप सजा हुआ था और बारातियों के स्वागत के लिए पकवान बन रहे थे। वहीं वर पक्ष की तरफ बारात ले जाने की तैयारियां हो रही थीं। अचानक हुए हादसे से सब कुछ मातम में बदल गया। पूनम की भाभी उर्मिला की मौत हो गई थी और भाई अनिल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। हादसे की खबर लगते ही प्रभुदायल परिवार के कुछ सदस्यों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। बेटे अनिल की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाने का इंतजाम करने लगे। हादसे की खबर लगने के बाद प्रभुदयाल के दामाद भूरे भाई संजय की बारात सादगी के साथ पांच लोगों को लेकर जठियुरा पहुंचे। रात में ही मातमी माहौल में शादी की रस्में हुईं और सुबह होने से पहले पूनम को विदा कर दिया गया। पूनम की विदा के बाद अनिल की मौत की खबर घर पहुंचने से कोहराम मच गया। दंपति का 12 वर्षीय बेटा दीपक, 10 वर्षीय बेटी ज्योति, आठ वर्षीय गोपी और दो वर्षीय सागर माता-पिता की मौत से अंजान थे।