फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work of the municipal office being built in the flood affected area has stopped

Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनाए जा रहे नगर निगम कार्यालय का रुका काम

Mon, 15 Jul 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The work of the municipal office being built in the flood affected area has stopped
शाहजहांपुर के न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय क्षेत्र में भरा बाढ़ का पानी। सं
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में बाढ़ आने से न्यू सिटी ककरा जलमग्न हो गया है। इसकी वजह से शहर से लेकर गांव तक चलने वाली ई-बसों का संचालन प्रभावित है, तो वहीं नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी रुक गया है।
विज्ञापन

दरअसल, अजीजगंज व ककरा के बीच गर्रा नदी के किनारे न्यू सिटी को विकसित किया जा रहा है। जोकि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक कही जाती है। यह इलाका हमेशा से बाढ़ प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी न्यू सिटी को विकसित करने का निर्णय किया जाना प्रश्न खड़े करता है। यहां पर नगर निगम द्वारा अपनी अधिकतर परियोजनाओं के उतारने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सबसे पहले अजीजगंज से न्यू सिटी ककरा को जोड़ने के लिए गर्रा नदी पर पुल का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इनमें ई-बसों को चार्ज और संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन व डिपो, नगर निगम के गेस्ट हाउस का निर्माण हुआ। अब वर्तमान समय में जैव विविधता पार्क को विकसित करने, नगर निगम कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
इसके अलावा भी तमाम ऐसी परियोजनाएं हैं जिनको न्यू सिटी ककरा में शुरू किया जाना है, इनमें प्रमुख रूप से घंटाघर, वरिष्ठ नागरिक केंद्र, वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण करवाया शामिल है।
इस तरह से नगर निगम की तमाम परियोजनाओं को यहां पर शुरू किए जाने की योजना से जमीन के दाम भी बढ़ गए हैं। जिस जमीन को न्यू सिटी विकसित होने से पहले औने-पौने दाम पर लोग खरीदने को तैयार नहीं थे उसकी कीमत आसमान छू रही है।
हालांकि बाढ़ का प्रकोप सिर्फ ककरा में ही नहीं शहर की दोनों नदियों के किनारे विकसित अन्य कॉलोनियों में भी देखने को मिल रहा है। इतनी भयावह स्थिति कभी शहरवासियों को देखने को नहीं मिली। नाही इसको लेकर कभी उन लोगों ने कल्पना की होगी जिन्होंने नदियों से कुछ दूर जाकर जगह खरीदने के साथ अपना आशियाना बनाया।
इनमें अजीजगंज में स्थित वृंदावन कॉलोनी हो या फिर बरेली मोड़ के आगे बनी साउथ सिटी कॉलोनी, यहां प्लाॅट खरीदकर मकान का निर्माण कोई सामान्य व्यक्ति 100 बार सोचने को मजबूर है।
-
43.39 करोड़ से अधिक आएगी लागत
नगर निगम कार्यालय के नए भवन के निर्माण में 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण शुरुआत से ही धीमा होने पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी नाराजगी जताई थी। निर्माण एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया, फिर जून 2024 तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। इसके बाद भी काम पूरा न होने पर फिर समयसीमा बढ़ाई गई। लेकिन अब बाढ़ आने से निर्माण कार्य ठप हो गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा। इसके बाद भी हर साल आने वाली बाढ़ में कार्यालय भवन के घिरने से सरकारी कामकाज ठप होता रहेगा इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं के सफल संचालन पर भी प्रभाव पड़ता रहेगा।

-
अजीजगंज व ककरा के बीच ही ऐसी जगह मिली थी जहां पर न्यू सिटी को विकसित किया जा सकता है। इसको हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।
- डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed