फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman was thrown out of her in-laws' house along with her children for protesting against molestation

Shahjahanpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बच्चों समेत ससुराल से निकाला

Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of her in-laws' house along with her children for protesting against molestation
मीरानपुर कटरा। पति की मौत के बाद बच्चों के साथ ससुराल में रह रही महिला को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इस दौरान देवर और ननदोई ने उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर महिला को बच्चों समेत ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर महिला के देवर, ननदोई और सास समेत पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी व दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार वर्ष पहले बरेली के कस्बा भमौरा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि बीमारी के कारण पति की गत वर्ष 23 अगस्त को मौत हो गई। पति की मौत के बाद से दहेज के लिए ससुराली प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि गत वर्ष 18 सितंबर को देवर और ननदोई ने उसे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर दोनों अबोध बेटों समेत घर से निकाल दिया गया। महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ ज्योति यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी और शेष तीन आरोपियों के विरुद्ध दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed