{"_id":"577bd6984f1c1b6f0c7fab00","slug":"the-woman-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दी जान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सिसनई में सोमवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव मृतका के परिवार वालों कोे सौंप दिया। गांव सिसनई निवासी मनोज कुमार की तीन साल पहले मोहम्मदी(लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव सिसकोना निवासी राम सिंह की बेटी 25 वर्षीय शिल्पी से शादी हुई थी। मृतका के पिता राम सिंह के मुताबिक शादी के बाद से अक्सर शिल्पी उनसे कोई न कोई फरमाईश करती रहती थी। सोमवार की रात भी उसने फोन करके किसी चीज की डिमांड की थी। इस पर उन्होंने शिल्पी को डांट दिया था। इससे नाराज होकर शिल्पी ने कमरे में लगे कुंडे में साड़ी से लटकर फांसी लगा ली। सुबह परिवार वालों ने जब उसे फांसी से लटके देखा तो उनको सूचना दी। मायके वालों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन