फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wife of a lab assistant at a medical college had her chain snatched on a train.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के लैब असिस्टेंट की पत्नी की ट्रेन में चेन खींची

Thu, 15 Jan 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The wife of a lab assistant at a medical college had her chain snatched on a train.
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लैब असिस्टेंट मुसाहेब अली की पत्नी यासमीन की चेन ट्रेन से खींचकर चोर भाग गया। पीड़ित के मुताबिक, चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। उनकी तहरीर पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में ट्रेन से महिला का पर्स चोरी होने पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज कॉलोनी में रहने वाले ब्लड बैंक में लैब असिस्टेंट मुसाहेब अली अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। दो जनवरी को सुबह आठ बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12353 लालकुआं वीकली एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-2 में सवार हुए।
विज्ञापन

ट्रेन का स्टाॅपेज लखनऊ से सीधे बरेली में है। तीन जनवरी को ट्रेन आंझी-ऐगवां के बीच पहुंची। तब ट्रेन की गति धीमी थी। इस बीच ट्रेन में सवार युवक ने बर्थ पर लेटीं मुसाहेब अली की पत्नी यासमीन अली की सोने की चेन गले से खींच ली। उनके शोर मचाने पर युवक ट्रेन से कूदकर भाग गया। मामले की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दी गई। ट्रेन का शाहजहांपुर में स्टाॅपेज नहीं होने के कारण बरेली में यात्रा पूरी होने पर तहरीर दी। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर केस यहां ट्रांसफर कर दिया है। मुसाहेब अली के अनुसार, चेन करीब दो लाख रुपये की है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना रोजा चौकी प्रभारी को दी गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोर ने पर्स उड़ाया, दो अंगूठियां चोरी
पंजाब प्रांत के पटियाला के पटरान के काहनगढ़ धरांचो निवासी बलविंदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि 11 जनवरी को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच एस-6 में पत्नी के साथ राजपुरा पंजाब से शाहजहांपुर के लिए सफर कर रहे थे। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। तब उन्हें पर्स चोरी की जानकारी हुई। पर्स में मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की चूड़ियां और 1500 रुपये थे।

--
पिटाई कर सोने की चेन छीनने का आरोप

खुटार। गांव खमरिया निवासी मोहित वर्मा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह गांव के बाहर मंदिर पर गए थे। गांव का एक युवक आकर उनसे गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर पीटकर घायल कर दिया और सोने की चेन छीन ली। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने कहा कि तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed