फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather will remain dry, the effect of humidity will increase

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस का बढ़ेगा असर

Tue, 09 Sep 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry, the effect of humidity will increase
शाहजहांपुर। सुबह तेज धूप निकली। इससे उमस और गर्मी से लोग परेशान हो गए। दोपहर में बादल छाए, लेकिन हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद उमस से हल्की राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना। उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा हुआ है। दक्षिणी और पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 70 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed