फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather changed due to drizzle, the mercury dropped

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी से मौसम का बदला मिजाज, पारा लुढ़का

Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The weather changed due to drizzle, the mercury dropped
रविवार सुबह शहर में छाए रहे बादल। संवाद
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। हालांकि दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम को वातावरण में आर्द्रता का स्तर बढ़ गया। इससे हवा में नमी रही। इससे शाम को लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम खुलेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 1.8 मिलीमीटर हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह बादल छाए हुए थे। इस वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। बाद में बूंदाबांदी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन में बादलों के साथ धूप निकलने के वजह से उमस का असर रहा। रविवार शाम को वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से सोमवार को मौसम खुलेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद
नियामतपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बूंदाबांदी होने से आम, गन्ना, मूंग, उर्द, मक्का की फसलों को फायदा होगा। साथ ही बूंदाबांदी सब्जियों में भिंडी, लौकी, तोरई, तरबूज, खरबूज आदि फसलों के फायदेमंद है। इससे खेत में नमी बढ़ जाएगी। फसलों के उत्पाद में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed