{"_id":"65db9ab2b680c1d6aa025764","slug":"the-villagers-beat-up-the-policemen-who-went-to-arrest-the-wanted-man-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114021-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: आरोपी को पकड़ने गांव पहुंचे सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: आरोपी को पकड़ने गांव पहुंचे सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Feb 2024 02:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:42 PM IST
सार
परौर थाना क्षेत्र के गांव रजुआपुर गांव में आरोपी को पकड़ने गए सिपाहियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
परौर में विवाद के बाद गिरी पड़ी बाइकें। स्रोत : जागरुक पाठक
विस्तार
शाहजहांपुर में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में वांछित आरोपी को पकड़ने गए परौर थाने के दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची फोर्स आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामले में सिपाही की ओर से अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
परौर थाना क्षेत्र के गांव रजुआपुर गांव निवासी सतीश लंबे समय से वांछित चल रहा था। शनिवार को मुखबिर ने कांस्टेबल यतेंद्र कुमार को प्राइमरी स्कूल के पास आरोपी के खड़े होने की सूचना दी थी। यतेंद्र साथी सिपाही अभिषेक गिरी के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर सतीश भागने लगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेरा
सिपाहियों ने उसे चिता नगला रोड पर पकड़ लिया। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को घेरकर गालीगलौज कर पीटना शुरू कर दिया। यतेंद्र के सूचना देने पर थाने से पहुंची फोर्स ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिपाही यतेंद्र ने गांव की अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराई गई एफआईआर में धक्का-मुक्की के दौरान कुछ महिलाओं के चोटिल होने की बात भी लिखी गई है।
विज्ञापन
महिलाओं ने मारपीट का लगाया आरोप
गांव की कुछ महिलाओं ने परौर थाने में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सादे कपड़ों में घर में घुसे सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। गांव की सपना ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि गांव में सिपाहियों से विवाद की सूचना मिली थी। मामले की विवेचना कराकर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।