{"_id":"58e2a9024f1c1b0c755b3ee2","slug":"the-victim-s-family-stopped-mla-roshan-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रहे पीड़ित परिवार ने विधायक रोशन लाल को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे रहे पीड़ित परिवार ने विधायक रोशन लाल को रोका
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के साथ कलक्ट्रेट में धरना दे रहे तिलहर क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने वहां पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रोशन लाल वर्मा को घेरकर गाड़ी से नीचे उतरने को मजबूर कर दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनने के बाद आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में डीएम के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिशंकर यादव को भी ज्ञापन देकर आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की।
तिलहर क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को गत माह गांव के ही कुछ दबंग जबरन घर से उठा ले गए और उसके साथ रेप किया। इस मामले में किशोरी की मां ने अब्दुल खां, इमरान खां, जुल्फिकार खां और शोएब के खिलाफ तिलहर कोतवाली में आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन खुलेआम घूम रहे अन्य आरोपियों को फरार बताकर उन्हें पकड़ने में दिलचस्पी नहीं ली।
इधर, आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। इसी के विरोध में पीड़ित और उसकी मां ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। इत्तेफाक से दोपहर को किसी काम से विधायक अपने समर्थकोें के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने उनकी गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोक लिया और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक ने पीड़ित परिवार को उलाहना भी दिया कि उन्होंने इस बारे में उन्हें समय रहते क्यों नहीं बताया। इस पर पीड़िता की मां ने बताया कि दबंगों ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया और विधायक से मिलने की बात कहने पर गांव से बाहर जाने से रोक दिया। विधायक श्री वर्मा ने आश्वस्त किया कि इस बारे में तिलहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से बात करके शेष तीनों आरोपियों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कराया जाएगा।