{"_id":"694440a294d5115df40d856c","slug":"the-vande-bharat-train-collided-with-a-cow-near-banthra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160748-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंथरा के पास गोवंशीय पशु से टकराई वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंथरा के पास गोवंशीय पशु से टकराई वंदे भारत ट्रेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के गोमतीनगर से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन गोवंशीय पशु से टकरा गई। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। कर्मचारियों ने रेलवे लाइन से मवेशी को हटाकर रास्ता साफ कराकर ट्रेन को रवाना किया।
लखनऊ से सीतापुर होते हुए शाहजहांपुर आई वंदे भारत ट्रेन दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद रवाना की गई। शाम करीब सात बजे गेट नंबर 325 के नजदीक बंथरा से पहले ट्रेन के आगे मवेशी आ गया। चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन मवेशी नहीं हटा।
गति तेज होने के कारण मवेशी ट्रेन से टकराकर दूर जा गिरा। बताते हैं कि मवेशी टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर अगला हिस्सा चेक किया। लोको पायलट ने पॉवर केबिन व लोको पायलट को सूचना दी। इसके बाद रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर भेजे गए। कर्मियों ने गोवंश को किनारे करने के बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
--
मुरादाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल पर मानक जांचें, साथ ही वेंडरों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ संचालक स्टॉल को बंद कर भाग गए। उनके आने से अवैध वेंडर भी इधर से उधर हो गए।