फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The throne was taken out with great pomp... Bharat Milap will take place today

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली राजगद्दी...आज होगा भरत मिलाप

Fri, 03 Oct 2025 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The throne was taken out with great pomp... Bharat Milap will take place today
​खिरनीबाग से निकाली गई राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अन्य श्रद
शाहजहांपुर। खिरनीबाग में रावण वध के बाद शुक्रवार शाम को धूमधाम से राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। देवस्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा शनिवार सुबह जानकी मंदिर, दलेलगंज पहुंचेगी। श्रीराम-भरत मिलाप की लीला प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

खिरनीबाग से नव चेतना कला परिषद के कलाकारों और श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान से राजगद्दी निकाली गई। इसका शुभारंभ श्री रामलीला समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। राजगद्दी में हाथी-घोड़ों के साथ मां काली, दुर्गा जी, सरस्वती माता, वैष्णो देवी, श्री शंकर-पार्वती, श्री राधाकृष्ण, श्रीराम दरबार के स्वरूप शामिल रहे।
विज्ञापन

राजगद्दी के लिए बुलाए गए लिल्ली घोड़ी, चंदौसी के शंख व डमरू, मैनपुरी व एटा के रथ, डीजे आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। रामजानकी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर मोहनगंज, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, श्री भोलेनाथ मंदिर से मशीनरी मार्केट होते हुए घंटाघर होते हुए शोभायात्रा कालीचरण रोड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 7:00 बजे यात्रा फिर से प्रारंभ होकर चौक में श्री राम जानकी मंदिर होते हुए दलेलगंज के राम जानकी मंदिर पहुंचेगी। यहां देवस्वरूपों का पूजन होगा और यात्रा पूर्ण होगी। राजगद्दी में मेला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सुरेंद्रनाथ बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र मिश्र, चंद्रशेखर खन्ना, अवधेश दीक्षित, अजय प्रताप यादव, नरेंद्र मिश्रा, नीरज वाजपेयी, सचिन बाथम, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed