{"_id":"693c5dd79d6ab6c9a900d90e","slug":"the-thieves-made-off-with-goods-worth-millions-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-785013-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोर समेट ले गए लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोर समेट ले गए लाखों का माल
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। परसिनियां गांव में बृहस्पतिवार को देर रात चोर घने कोहरे का फायदा उठाते हुए रामाधार के घर की छत पर बने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए।
उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रात में घर पर सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात करीब साढ़े 12 बजे चोर ऊपर बने कमरे में घुस गए। चोरों ने बक्से को तोड़ कर उसमें रखे जेवर और भैंस खरीदने के लिए रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। पास के कमरे में सो रहे पुत्र अरविंद की खटपट की आवाज से आंख खुल गई। उसने बाहर निकल कर देखा, तो दो चोर छत से कूदकर भाग निकले। शोर मचाते हुए अरविंद उनके पीछे दौड़ा और छत से नीचे गिर गया। गांव वालों ने भी चोरों को काफी तलाश किया, लेकिन वे घने कोहरे में गुम हो गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद