फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The temperature dropped again due to storm and rain, got relief from the heat

आंधी और बारिश से फिर लुढ़का पारा, जनजीवन को गर्मी से मिली निजात

Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped again due to storm and rain, got relief from the heat
शाहजहांपुर में सोमवार को हुई बारिश से टाउनहाल रोड पर भरा पानी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शनिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम में ठहराव बना रहा, लेकिन सोमवार सुबह मौसम फिर बदल गया। सुबह दस बजे के बाद काले बादल घिरने से शाम जैसा नजारा हो गया। बारिश से मौसम ठंडा हुआ, लेकिन लोगों को जलभराव और बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवा चलने से होर्डिंग और तिरपाल उखड़ने लगे। यही नहीं, टाउनहाल समेत रोडवेज बस स्टेशन के सामने और टेंपो स्टैंड पर पानी भर गया। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 31 डिग्री सेल्सियस रह गया। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर 16 मिमी बारिश हुई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार आर्द्रता की अधिकता और वायुदाब में कमी के कारण अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने से मौसम ठंडा बना रहेगा, लेकिन बाद में उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइनों पर गिरे पेड़, कई जगह खंभे टूटे
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश से बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से शहर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ककरा उपकेंद्र की 33 केवी मेन इनकमिंग लाइन दो जगह पेड़ गिर गया, जबकि निगोही रोड पर तार टूटकर गिर गया। इसी लाइन के तार तेज अंधड़ से आपस में टकराकर टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे जेल रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का पुराना खंभा नीचे से जर्जर हो जाने से धराशायी हो गया। इससे ककरा समेत बहादुरगंज उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंधी थमने के घंटों बाद तक बंद रही। जेल रोड पर गिरा खंभा बदलकर शाम चार बजे से बहादुरगंज के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन ककरा के फीडर शाम पांच बजे के बाद तक बंद रहे।
हथौड़ा-रेती मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से सिटी पार्क उपकेंद्र की 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हथौड़ा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से रेलवे ट्रैक के पास बांस टकराने से लाइन मेेें खराबी आ गई। ककरा उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि लाइनों के तार ठीक करने के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
ददरौल समेत कई गांवों में बिजली संकट
ददरौल। कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से ददरौल समेत गांव बकिया, सैजना, सफत्यारा, ऊधौपारा, रुद्रपुर, कारी नौसारा, सरौरा, सरौरी, बरकतपुर, चांदापुर, पंथी, पंचोली, मुडिगवां, शहबाजपुर, काकर, कैलाह, कुतुआपुर, बरेंग, खिरिया, मोहददीनपुर, सिसनई आदि गांवों में बिजली संकट हो गया। संवाद
मशीनों में नमी आने उपकेंद्र की आपूर्ति ठप
तिलहर। विद्युत उप केंद्र में लगी मशीनों में नमी आने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लाइनें आंधी से क्षतिग्रस्त हुई हैं। नमी दूर करने के लिए हीटर लगाए जा रहे हैं। तिलहर वितरण खंड के ही जैतीपुर व खुदागंज समेत जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप रही। संवाद
सड़कों पर बहता रहा गंदा पानी
जलालाबाद। आंधी-बारिश के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से बारिश के दौरान नाले उफना गए और गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। मोहल्ला अंबेडकर नगर, जमदग्निनगर व बगिया आदि मोहल्लों में भी कई जगह देर तक जलभराव रहा। संवाद

कॉलेज की बाउंड्री पर गिरा पेड़
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल पर नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे दीवार टूट गई। शुक्र था कि छुट्टी के कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

रोडवेज परिसर में भरा बारिश का  पानी । संवाद

रोडवेज परिसर में भरा बारिश का पानी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed