फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sunshine brought relief during the day, but the cold wind in the evening brought back the shivers.

Shahjahanpur News: धूप निकलने से दिन में राहत, शाम को सर्द हवा से फिर छूटी कंपकंपी

Mon, 22 Dec 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The sunshine brought relief during the day, but the cold wind in the evening brought back the shivers.
सोमवार को शहर में छाया घना कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह घने कोहरा के साथ गलन से ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवा और गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। अधिकतर लोग धूप सेंकते नजर आए। दिन में दो बजे के बाद धूप हल्की हो गई। शाम चार बजे तक सर्द हवा चलने लगी। इससे लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है और पूर्वी हवा चल रही है। इससे कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुबह 8:30 बजे तक छाया रहा कोहरा
सुबह पांच बजे से घना कोहरा हो गया जो कि सुबह साढ़े आठ बजे तक रहा। इस दौरान दृश्यता 35 मीटर रह गई। कोहरे की वजह से हाईवे से लेकर शहर के आसपास के क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए। हेडलाइट से भी कोहरे का असर कम होता हुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed