{"_id":"bbb7777684712732f680edae36157140","slug":"the-student-was-reported-missing-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र के लखनऊ में होने की खबर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र के लखनऊ में होने की खबर आई
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 May 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले जोगराज बत्रा का पौत्र 13 वर्षीय नितिन बत्रा सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह गायब है। उसकी यूनिफार्म और और स्कूल बैग ग्वालटोली के पास एक टेंपो में मिला। छात्र के गायब होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई। दोपहर बाद छात्र के लखनऊ में मिलने की खबर पर परिवार वालों के साथ पुलिस की टीम लखनऊ रवाना हो गई है।
जोगराज बत्रा के बेटे डिंपल बत्रा की कई साल पहले मौत हो गई थी। डिंपल की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने बेटे नितिन को ससुराल में छोड़कर चली गई थीं। नितिन की परवरिश दादा और दादी कर रहे थे। नितिन रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। कुछ दिन पहले नितिन के स्कूल से बरेली फनसिटी के लिए एक टूर जाना था। नितिन ने टूर में जाने के लिए फीस मांगी तो जोगराज ने मना कर दिया था। इस पर नितिन ने उनकी जेब से रुपये चोरी करके फीस जमा कर दी थी। नितिन ने दादा को बता दिया था कि स्कूल वाले उसे टूर पर फ्री में ले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जोगराज को पता चला कि नितिन ने उनकी जेब से रुपये चोरी करके स्कूल में टूर के लिए जमा किए थे। इस बात पर जोगराज ने नितिन की डांट लगा दी। बकौल पुलिस, सुबह करीब सात बजे नितिन स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गया लेकिन वह स्कूल बस में न बैठकर एक मोहल्ला ग्वालटोली में गया और वहां खड़े एक टेंपो में अपनी यूनिफार्म उतारकर दूसरे कपड़े पहन लिए और बैग और यूनिफार्म टेंपो में ही छोड़ दी।
सुबह साढ़े आठ बजे नितिन के स्कूल नहीं पहुंचने पर वहां से फोन आया। इसके बाद नितिन की तलाश शुरू की गई। थाना सदर बाजार में नितिन के गायब होने की सूचना दी गई। टेंपो में कपड़े और बैग बरामद होने के पर पुलिस और परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच दोपहर बाद सूचना मिली की लखनऊ स्टेशन पर पुलिस के पास है। सूचना मिलने के बाद जोगराज पुलिस टीम के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं।