फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The stone plaque on the temple gate in Majidapur was broken

Shahjahanpur News: मजीदापुर में मंदिर के गेट पर लगा शिलापट तोड़ा

Sun, 16 Mar 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The stone plaque on the temple gate in Majidapur was broken
पुवायां के गांव मजीदापुर में मंदिर की दीवार पर लगे ​शिलापट तोड़ने  की जानकारी पाकर पु​लिस गांव 
पुवायां। गांव मजीदापुर में मंदिर के गेट के दोनों ओर लगे शिलापटों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मजीदापुर में 35 वर्ष पूर्व शनिनाथ बाबा ने मंदिर की नींव भरवाई थी। ग्रामीणों ने आपस में सहयोग कर वर्ष 1993 में मंदिर का निर्माण कराया था। वर्ष 2023 में गांव के विवेक श्रीवास्तव ने अपने भाई की याद में मंदिर की चहारदीवारी कराई थी और गेट का निर्माण कराया था। विवेक ने मंदिर के गेट के दोनों ओर निर्माण कराने संबंधी शिलापट भी लगवाए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने दोनों शिलापट तोड़ दिए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई। तमाम लोग मंदिर पर पहुंचे और नाराजगी जताई। गांव के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व एक बार गेट का ताला भी तोड़ा जा चुका है। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सूचना पर निरीक्षक क्राइम को मौके पर भेजा गया था। पुजारी ने बताया है कि किसी शराबी ने शिलापट तोड़ किए हैं। अमन कुमार और गांव के अन्य लोगों की संयुक्त तहरीर मिली है। कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed