फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The spectators went crazy after seeing the donkey's wedding procession

Shahjahanpur News: गधे की बरात देख दर्शक हो गए लोटपोट

Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
The spectators went crazy after seeing the donkey's wedding procession
शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में रविवार को हास्य नाटक गधे की बरात का मंचन देख दर्शक लोटपोट हो गए। इससे पूर्व कर्मयोगियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

नंदिनी जनकल्याण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संचालित नंदिनी कला केंद्र के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि चित्रसेन नाम के गंधर्व को इंद्रदेव ने धरती पर गधा बनने का श्राप दे दिया, जो कल्लू के घर में आ जाता है। राजकुमारी सत्यवती की शर्त के अनुसार, बीड़ा कल्लू से उठवाता है। कल्लू अपनी किस्मत बदलती देख बीड़ा उठा लेता है, लेकिन विवाह के समय गधा श्राप से मुक्त हो जाता है और कल्लू व गंगी को पहचानने से इन्कार कर देता है।
विज्ञापन

कल्लू समझ जाता है कि महल रूपी हवा कितनी विष भरी है, जो गधे रूपी इंसान को भी बदल सकती है। इस तरह नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि धन संपदा आने पर मनुष्य बदल जाता है। नाटक के दौरान कलाकारों के हाव-भाव देख व संवादों को सुनकर दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि सर्वेश चंद्र मिश्रा व मधुरेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरिभाई वडगांवकर ने नाटक को लिखा है, जिसका निर्देशन राजेश गुप्ता पंछी ने किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में प्रमुख किरदार राजेश गुप्ता पंछी, प्रियंका रंजन, प्रियांशु शर्मा, जयदीप, आनंद साहू चित्र सेन, आर्यन मिश्रा, नईम खां, सृष्टि राठौर, नंदिनी श्रीवास्तव, मानवी श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव टिकैत, फरीद अहमद ने निभाए। प्रकाश व्यवस्था करन कुमार, संगीत शादान, रूपसज्जा आयुष यादव, मंच वसीम और संचालन इंदु अजनबी का रहा। इससे पूर्व समाजसेवी अर्पण श्रीवास्तव, व्यापारी सुबोध शक्ति, राजनीतिज्ञ रामबरन सिंह चंदेल और रंगकर्मी शिवा सक्सेना व प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed