फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The son had done many blows on the face of the mother

पत्नी को भगा ले जाने वाले को सबक सिखाने के लिए बेटे ने खुरपी से किए थे मां के चेहरे पर वार

Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The son had done many blows on the face of the mother
पुलिस गिरफ्त में मां का हत्यारोपी धर्मवीर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के गांव मई खुर्द कलां में 70 वर्षीय कुसुमा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने संदेह होने पर कुसुमा के बेटे धर्मवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, गांव का रहीस धर्मवीर की पत्नी को ले गया था। उसे सबक सिखाने के लिए धर्मवीर ने मां के चेहरे पर खुरपी से कई वार किए थे और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

31 मार्च को कुसुमा देवी को धारदार हथियार से घायल कर दिया था। दो अप्रैल को नोएडा से बेटे धर्मवीर ने गांव के मुसीर को फोन कर मां से बात कराने के लिए कहा। मुसीर घर पहुंचा तो कुसुमा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। धर्मवीर की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार ने पहुंचकर सीएचसी पर महिला को भर्ती कराया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। 13 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। मृतका की बहन धर्मशिला निवासी तालिकापुर, परौर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शरीफ और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह को खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने पड़ताल की तो परत दर परत मामला उधड़ता चला गया। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान धर्मवीर के आपराधिक छवि का होने का तथ्य सामने आया था। सर्विलांस टीम के सहयोग से धर्मवीर के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर 31 मार्च की लोकेशन ट्रेस की। इसमें सुबह आठ बजे से एक अप्रैल तक घटना वाले दिन तक गांव में होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर होली पर घर आने और फिर दिल्ली जाने की बात पुलिस को बता रहा था। पुलिस ने बयान में भिन्नता होने उसे बुलाया तो वह नहीं आया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी धर्मवीर को अमृतापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में सारा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खुरपी भी बरामद कर ली।
पत्नी को ले जाने वाले को सबक सिखाना चाहता था
पुलिस की पूछताछ में धर्मवीर ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव का रहीस साथ ले गया था। उसके भाई शरीफ और भतीजे पप्पू ने रहीस की मदद की थी। काफी मिन्नतें करने के बाद भी पत्नी नहीं लौटाई। उसकी गांव में काफी बेइज्जती हुई थी। उसका बदला लेने के लिए उसने प्लान बनाया था। उसके नोएडा में काम करने के दौरान मां कुसुमा घर में अकेली रहती थी।

रात में घर जाकर मां को घायल कर पत्नी को भगाने वाले व उसके मददगारों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा देगा। उसने पूरी रणनीति के तहत काम किया। योजना के तहत 31 मार्च की सुबह आठ बजे नोएडा से चलकर रात 11 बजे घर आया और खुरपी से मां के चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद वह नोएडा लौट गया, लेकिन एक-दो लोगों ने उसे देखकर टोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed