{"_id":"69712497d8e342594b0980b9","slug":"the-son-accused-of-murdering-his-mother-has-been-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163548-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मां की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मां की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा गया जेल
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हरिसुमिरन। स्रोत: पुलिस
तिलहर (शाहजहांपुर)। गांव जोधपुर नवदिया निवासी माया देवी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को उनके बेटे हरिसुमिरन को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस पति महाराज सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है।
16 जनवरी की शाम भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। माया देवी को उनके पति महाराज सिंह व उनके बेटे हरिसुमिरन ने डंडे से पीट दिया था। मारपीट में गंभीर चोट लगने से माया देवी की मौत हो गई थी। लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी मृतका के भाई महताब ने अपने बहनोई महाराज सिंह व भांजे हरिसुमिरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार की दोपहर पुलिस ने जैतीपुर मार्ग से आरोपी महाराज सिंह को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी हरिसुमिरन को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हरिसुमिरन ने बताया है कि उसका व उसके पिता का जानवर निकालने के दौरान रास्ते को लेकर मां से विवाद हो गया था। डंडा मारने की वजह से महिला की मौत हो गई। भागने के दौरान डंडे को छिपा दिया था। उसे बरामद कर लिया गया है।