फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The similarity in physical features bring our own party

भौतिक सुविधाओं में समानता लाएगी हमारी अपनी पार्टी

Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The similarity in physical features bring our own party
सुविधाओं में समानता लाएगी हमारी अपनी पार्टी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
 राजनीति के माध्यम से समाजसेवा के उद्देश्य से गठित हमारी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा है कि आजादी के सात दशक बाद भी शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, आवास आदि आदि सुविधाओं का समान वितरण नहीं होने से आम आदमी परेशान है। वह मंगलवार को संगिनी मैरिज लान में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद से लेकर आम आदमी को सरकार से प्राप्त होने वाली विभिन्न सुविधाओं के समान उपयोग का अधिकार है, लेकिन व्यवहार में इस व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है। अधिकांश सुविधाएं वे लोग भोग रहे हैं, जिन्हें वास्तव में उनकी जरूरत नहीं है। मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि हमारी अपनी पार्टी अपने नाम के अनुरूप समाज के गरीब तबके को भी भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन

युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को वोट की वरीयता देने को प्रेरित करें, जो मूलभूत सुविधाएं बिना किसी पक्षपात के सभी वर्गों को देने की बात कहें। इस मौके पर जिले में संगठन को गति देने के लिए सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी गठित करके हिमांशु मिश्रा अध्यक्ष मनोनीत किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में राहुल सिंह व व्योम भारद्वाज उपाध्यक्ष, शिवम गुप्ता महासचिव, अरुण सिंह व पुनीत कश्यप सचिव, मुकेश मिश्रा कोषाध्यक्ष, प्रमोद यादव, राजीव मिश्रा, नीरज वर्मा व सौरभ श्रीवास्तव संयुक्त सचिव बनाए गए। इसी कड़ी में आठ अन्य कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य नामित हुए।

प्रारंभ में यहां पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय संगठन मंत्री जेबी सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत, सम्मेलन में महेंद्र कनौजिया, वीरपाल राना, कुलदीप गुप्ता, राजीव कश्यप, संजीव शर्मा, फकीरे लाल भोजवाल, राम विलास कैथवार, आरिफ खां, महिपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed