फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The SDM administered the oath of office to the newly elected President, Pooja Kasana.

Shahjahanpur News: नव निर्वाचित अध्यक्ष पूजा कसाना को एसडीएम ने दिलाई शपथ

Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The SDM administered the oath of office to the newly elected President, Pooja Kasana.
मीरानपुर कटरा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेतीं नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ.पूजा कसाना। संवा - फोटो : सांकेतिक
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा कसाना को सोमवार की शाम खुदागंज मार्ग के एक बरातघर में आयोजित समारोह में एसडीएम जीत सिंह राय ने पद के प्रति निष्ठा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए नगर का सर्वांगीण विकास कराने के साथ सरकारी और सार्वजनिक महत्व की संपत्तियों की सुरक्षा कराने का वायदा किया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों को अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वह अपने घोषणापत्र के अनुसार चुनाव में जनता से किए गए वायदों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। उनका पहला काम नगर का समुचित विकास कराना और जलभराव की समस्या से निजात दिलाना होगा। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। यह काम पूरा होते ही नगर में खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार जायसवाल, कौशल किशोर यादव, दानिश जीशान खां, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष सुनील पटेल, मो. याकूब अंसारी, अब्दुल वहीद अंसारी, पुनीत गुप्ता, नगर पंचायत सदस्य अजीम खां, सरदार अहमद, सद्दाम हुसैन अंसारी अनुज त्रिपाठी आदि शामिल रहे। इसके बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने डॉ. पूजा कसाना को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने नवनिर्मित मीटिंग हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

कांग्रेस के जिला सचिव शाहनवाज उर्फ शानू पार्टी से निष्कासित
मीरानपुर कटरा। नवनिर्वाचित चेयरमैन पूजा कसाना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस के जिला सचिव शाहनवाज खां शानू को पदमुक्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और सांगठनिक मामलों के प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के उप चुनाव में शाहनवाज खां उर्फ शानू की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आई थी। इसे लेकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन सहित कटरा नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी। इस पर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed