फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The scout camp guide

स्काउट गाइड शिविर संपन्न

Mon, 08 Feb 2016 08:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज में बीएड विभाग के छात्र छात्राओं के लिए चल रहे स्काउट गाइड शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर करुण पांडे ने संकेतों के बारे में जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने संकेतों के माध्यम से नौंगवा गांव में भ्रमण भी किया। शिविर का समापन सहायक प्रादेशिक कमिश्नर गाइड पुष्पा बोहरा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मिथलेश कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि शिविर में प्राप्त ज्ञान को स्काउट गाइड लोगों की सेवा के काम में लगाएं। इसके अलावा कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करें। दोनों अतिथियों ने शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व कला संकाय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद नृत्य, नाटक, गायन आदि प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन अवधेश शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed