फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The robbers who came as a mechanic blew the jewelry from the cupboard

अलमारी मिस्त्री बनकर आए लुटेरों ने लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही

Mon, 04 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The robbers who came as a mechanic blew the jewelry from the cupboard
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र की दुर्गा मंदिर वाली गली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश मिश्रा के घर की अलमारी से लुटेरों ने लाखों रुपये के जेवर उड़ा दिए। लुटेरे अलमारी मिस्त्री बनकर आए थे। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। वहीं दूसरी तरफ घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

रिटायर शिक्षक अखिलेश मिश्रा के घर की सेफ अलमारी का लॉक खराब हो गया था। शनिवार शाम को अलमारी की चाबी बनाने वाले दो युवक गली में आवाज लगा रहे थे। अखिलेश मिश्रा ने दोनों को बुलाकर अलमारी दिखाई। दोनों ने अलमारी की चाबी बनाने का काम शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद एक मिस्त्री ने काम छोड़ दिया और अखिलेश मिश्रा को बातों में लगा लिया। वहीं, दूसरे ने अलमारी की मरम्मत करते हुए गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इस बीच एक ने अलमारी में चाबी तोड़ दी। कहा कि वह रविवार को टूटी अलमारी को निकालने के सारे उपकरण लेकर आकर काम करेंगे। इस दौरान अखिलेश को लाखों रुपये के जेवर उड़ाए जाने की जरा भी भनक नहीं लगी। शाम में अखिलेश मिश्रा के बेटे सचिन मिश्रा लौटे तो उन्हें अलमारी दिखाई गई। शक होने पर अलमारी को किसी तरह खोला तो गहने गायब थे। सचिन के मुताबिक, उनकी मां के लाखों रुपये के गहने लुटेरे ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। उसमें दोनों के मकान के अंदर जाने और बाहर निकलने की तस्वीर स्पष्ट दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed