{"_id":"6a95e02f9997413a8400910e","slug":"the-road-was-not-rebuilt-after-the-digging-work-the-path-turned-into-a-quagmire-during-the-rains-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183259-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदाई के बाद सड़क नहीं बनी, बारिश में दलदल हुआ रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदाई के बाद सड़क नहीं बनी, बारिश में दलदल हुआ रास्ता
विज्ञापन
अलीजई में कीचड़ भरी गली से होकर निकलतीं नेशनल गर्ल्स स्कूल की छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। मोहल्ला अलीजई में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सड़क की खोदाई के बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से सड़क बदहाल है। बारिश होने पर रास्ते की स्थिति दलदल जैसी हो जाती है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों समेत स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मार्ग से रोजाना करीब एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने के कारण बच्चे आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी होती है।
लोगों का कहना है कि सड़क की खोदाई के बाद निर्माण कार्य नहीं कराया गया। करीब 15 दिन से सड़क इसी हालत में पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ बढ़ने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त से पत्राचार भी किया है। लोगों ने जल्द सड़क का निर्माण कराने और तब तक मार्ग को आवागमन के योग्य बनाने की मांग की है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।