फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road from Lal Imli intersection to Malhar Mod started sinking

Shahjahanpur News: धंसने लगी लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड़ जाने वाली सड़क

Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
The road from Lal Imli intersection to Malhar Mod started sinking
लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड वाली रोड पर बैठी रोड और उसमें हुए छेंद को बंद करने के लिए लगाई गई
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इस दौरान सड़कों को खोदा जा रहा है और मिट्टी निकाली जा रही है। ऐसे में लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड़ वाली सड़क नीचे से खोखली होने के कारण धंसने लगी है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले लाल इमली चौराहा से मल्हार सिनेमा मोड़ की ओर जाने वाली सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया था। अंदर से मिट्टी निकाले जाने के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई। शुक्रवार रात को किसी समय एक भारी वाहन के इस सड़क से गुजरने के बाद सड़क ऊंची-नीची हो गई। जिस ओर की मिट्टी निकाली गई, उस ओर की सड़क धंसने से दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो कई स्थानों पर सड़क को धंसा देखकर हैरत में पड़ गए। अन्य वाहनों के निकलने के दौरान अचानक सड़क धंस न जाए इसके लिए उन्होंने दबी सड़क के किनारे ईटें लगा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर रोड धंस गई है, वहीं पर मेडिकल की दुकान चलाने वाले युवक महबाद ने बताया कि सड़क के धंसने के बाद एक जगह पर मिट्टी डाल दी गई लेकिन उनकी दुकान के आगे सड़क में गड्ढा हो गया है, जिसके ऊपर उन्होंने ईटें लगाई हैं, जिससे वाहन का पहिया या राहगीर का पैर उसमें न जाए।
बताया कि जब से मिट्टी पड़ी है, तब से मेडिकल स्टोर पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। दिनभर धूल उड़ती है। पड़ोस के शाहरुख ने बताया कि भारी वाहन निकलने के दौरान यह डर बना रहता है कि कहीं वह पलट न जाए।
-----
अंजान चौकी से अंटा चौराहा मार्ग कई बार धंसा, फंस जाते है वाहन
अंजान चौकी से अंटा चौराहा मार्ग की मिट्टी निकालकर सीवर लाइन डाली गई थी। उसके बाद यह सड़क आए दिन धंसती है ओर उसमें वाहन फंस जाते है। एक बार डीसीएम का पहिया सड़क धंसने से अंदर घुस गया था। जिससे वाहन एक मकान की ओर झुक गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी मार्ग पर कार भी गड्ढे में घुस चुकी है। वर्तमान समय में अंटा चौराहा पर ही गड्ढा खोदकर चैंबर बनाने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है।
----
कई स्थानों पर चल रहा सीवर लाइन का काम
मल्हार सिनेमा मोड़ से तारों वाला बाग मार्ग पर इन दिनों सीवर लाइन का काम चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से कार्य चलने के कारण इस मार्ग से मोहल्लों का आवागमन बंद है या फिर मिट्टी के ढेर से ऊपर से होकर गुजरना पड़ता है, जोकि हादसे का कारण भी बनता है। इसी तरह से गोविंदगंज, सदर बाजार में भी सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जहां पर दुकानदारों और ग्राहकों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इनके अलावा मोहनगंज से मालगोदाम रोड पर भी खोदाई का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
सीवर लाइन का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। जहां पर सड़क धंस रही है, उसको दिखवाकर सही करवा दिया जाएगा।

- सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड वाली रोड पर बैठी रोड और उसमें हुए छेंद को बंद करने के लिए लगाई गई

लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड वाली रोड पर बैठी रोड और उसमें हुए छेंद को बंद करने के लिए लगाई गई

लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड वाली रोड पर बैठी रोड और उसमें हुए छेंद को बंद करने के लिए लगाई गई

लाल इमली चौराहा से मल्हार मोड वाली रोड पर बैठी रोड और उसमें हुए छेंद को बंद करने के लिए लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed