फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road connecting Jalalabad Mandi to the highway is in bad condition.

Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Jalalabad Mandi to the highway is in bad condition.
जलालाबाद। मंडी को फर्रुखाबाद और बरेली हाईवे से सीधा जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क की हालत बदतर है। मंडी के अलावा इस सड़क से नगर के मोहल्ला आजादनगर और गांव गुनारा सहित कई अन्य गांवों तक लोगों का आना-जाना होता है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी इस सड़क को जिम्मेदार बनवाने की जरूरत नहीं समझ रहे।
विज्ञापन


कई साल पहले खंडहर रोड किनारे मंडी समिति का निर्माण हुआ था। मंडी का दूसरा गेट जिस तरफ खुलता था, उसके सामने खड़ंजे वाला संपर्क मार्ग था जो फर्रुखाबाद हाईवे से जुड़ा हुआ था। इस हाईवे से मंडी आने वाले काश्तकारों को खंडहर रोड होकर आने के बजाय सीधा रास्ता मुहैया कराने के लिए मंडी समिति ने यहां सड़क बनवा दी। मंडी समिति के पास इसी मार्ग के किनारे पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा का आवास भी है। विधायक रहने के दौरान उन्होंने एक बार इस सड़क का पुनर्निमाण कराया था। बमुश्किल एक किलोमीटर की लंबाई वाली यह सड़क पिछले दो-ढाई साल से इसी हाल में है। इस कारण फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले किसानों और व्यापारियों का खंडहर रोड से ही मंडी आना-जाना होता है। इस कारण खंडहर रोड पर यातायात का अतिरिक्त बोझ भी रहता है और इस रास्ते से होकर गुनारा, पिटारमऊ, सुल्तनापुर आदि गांवों को आने-जाने वाले लोग भी परेशान रहते हैं। लोगों का कहना है कि मंडी समिति की होने के कारण पीडब्ल्यूडी भी इस रोड का निर्माण नहीं करा रहा। खास बात यह है कि ईदगाह के पास इस रोड किनारे तालाब भी है। सड़क समेत इसकी पटरी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से होकर गुजरने वालों के साथ हादसा होने की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन



-----------------
सड़क निर्माण के लिए उपनिदेशक (निर्माण) मंडी परिषद बरेली से पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही सड़क को बनवाने का आश्वासन मिला है।



राजीव रंजन, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed