फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The risk of corona infection increased, people are not taking awareness

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा, मान नहीं रहे लोग

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The risk of corona infection increased, people are not taking awareness
शाहजहांपुर के सदर बाजार में बिना मास्क लगाए जाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के वैरियंट ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शासन ने रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है, लेकिन अभी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों में न दो गज की दूरी और न मास्क लगाने के नियम का पालन हो पा रहा है। वहीं प्रशासन टीके का दूसरा डोज लगाने के काम में तेजी लाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का एक ही एक्टिव मरीज है। वहीं लगातार पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर के अंदेशे के मद्देनजर शासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी नाइट कर्फ्यू का बहुत ज्यादा पालन नहीं हो पा रहा है। रात 11 बजे के बाद भी कई दुकानें खुली रहती हैं तो वहीं लोग सड़क पर टहलते नजर आते हैं। पुलिस भी सख्ती नहीं कर रही है।
विज्ञापन

दिन में बाजार में भीड़ नजर आती है। लोग मास्क नहीं पहन रहे। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते हैं तो फिर संक्रमण फैल पाने से रोक पाना बहुत बड़ी चुनौती साबित होगी। कोरोना संक्रमण की पिछली दो लहरों में 20 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आए थे। चार सौ से ज्यादा लोगों को जान गवांनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज बनी स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द
स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवा दिए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त बेड संक्रमण के मरीजों के लिए बढ़ा दिए गए हैं। मॉक ड्रिल कराकर स्वास्थ्यकर्मियों की सजगता को परखा जा रहा है। अभी टीकाकरण प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अभी तक जिले में लगभग 36 लाख, 70 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
इसमें पहली डोज लगभग 22 लाख, 43 हजार लोगों को लगाई जा चुकी है। हालांकि दूसरी डोज केवल 14 लाख, 26 हजार, 832 लोगों को लगाई जा सकी है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे दूसरी डोज लगवा लें। दरअसल पहली डोज का लक्ष्य 103 प्रतिशत से ज्यादा पूरा किया जा चुका है जबकि दूसरी डोज का लक्ष्य महज 65 प्रतिशत तक ही पहुंच सका है। यही वजह है कि दूसरी डोज लगाने को लेकर प्रशासन चिंतित है।

सभी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, वे लोग अनिवार्य तौर पर टीका लगवा लें। दो गज की दूरी और मास्क पहनने के नियम का पालन करना न भूलें। इंद्रविक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed