फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The results of high school are improving every year, while intermediate is lagging behind.

Shahjahanpur News: हाईस्कूल में हर वर्ष सुधर रहा है परिणाम, इंटर का पिछड़ा

Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The results of high school are improving every year, while intermediate is lagging behind.
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शाहजहांपुर जिले के रिजल्ट के प्रतिशत में उतार-चढ़ाव होता रहा है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम तीन वर्षों में निरंतर सुधर रहा है। वहीं इंटरमीडियट में दो वर्षों की तुलना में रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में वर्ष 2024 में 85.69 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। अगले वर्ष 1.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए रिजल्ट में सुधार आया। वर्ष 2025 में 86.93 प्रतिशत परिणाम रहा। इस बार 88.47 प्रतिशत परिणाम रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस साल 1.54 फीसदी रिजल्ट में सुधार आया।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडियट का रिजल्ट दो वर्षों की तुलना में प्रतिशत के आधार पर कम हुआ है। वर्ष 2024 में 81.86 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि वर्ष 2025 में 81.18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इस बार परीक्षा का परिणाम 78.60 प्रतिशत ही रह गया है। इस साल 2.58 फीसदी रिजल्ट कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेटियां फिर आगे, लड़कों को पछाड़ा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बेटियां फिर से आगे रही हैं। उन्होंने लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी है। इंटरमीडियट की परीक्षा में 14659 छात्र पास हुए हैं। इनका प्रतिशत 73.03 रहा है। जबकि 12491 छात्राएं पास हुई हैं। इनके पास होने का प्रतिशत 86.93 प्रतिशत है। इसी तरह हाईस्कूल में 19719 छात्र पास हुए हैं। इनके पास होने का प्रतिशत 85.43 प्रतिशत रहा है। इसी तरह 15842 छात्राएं पास हुई हैं। इनका उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.80 रहा है। वर्ष 2025 में इंटरमीडियट में 76.93 प्रतिशत छात्र व 87.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं। हाईस्कूल में 82.13 छात्र व 93.54 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं।


--
12287 छात्र-छात्राओं के हाथ लगी मायूसी
यूपी बोर्ड की परीक्षा में जहां उत्तीर्ण हाेने वाले खुशी से चहक रहे हैं। वहीं, अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के चेहरे मायूसी से लटके हुए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 4650 विद्यार्थियों को हताशा का सामना करना पड़ा। इंटरमीडियट में 7637 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed