{"_id":"676c9dbc693958ad5903af6d","slug":"the-relationship-between-body-and-soul-is-told-through-a-story-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-134309-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कथा के माध्यम से बताया शरीर और आत्मा का संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कथा के माध्यम से बताया शरीर और आत्मा का संबंध
Thu, 26 Dec 2024 08:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
साउथ सिटी स्थित बड़ा पार्क में आयोजित भागवत कथा में प्रसंग सुनाते कथाव्यास आशीष वाजपेई। संवा
शाहजहांपुर। साउथ सिटी के पानी टंकी के पास स्थित बड़े पार्क में आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन पर बुधवार को व्यास ने सुदामा चरित्र और परीक्षित का प्रसंग सुनाया।
व्यास आशीष वाजपेयी ने कहा कि मृत्यु का भय होने पर राजा परीक्षित को शुकदेव ने एक राजा की कथा सुनाई थी। शुकदेव ने कहा कि एक राजा शिकार खेलते हुए जंगल में भटक गया। जंगल में उसने एक दुर्गंधयुक्त कुटिया में रात बिताई। सुबह वह कुटिया छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। कथा के माध्यम से शुकदेव परीक्षित को ज्ञान देते हैं कि यह शरीर उस दुर्गंधयुक्त कुटिया के समान है, जिसे छोड़ने के लिए कोई तैयार नहीं होता है। तब राजा परीक्षित का ज्ञान जागृत होता है।
कथा विश्राम पर यजमान रूपेश द्विवेदी ने सपत्नीक भागवत भगवान की आरती उतारी। प्रसाद वितरण में मनुज दीक्षित का सहयोग रहा। कथा श्रवण के दौरान केके शुक्ला, निशांत शर्मा, बृजगोपाल शर्मा, प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद
विज्ञापन