{"_id":"6b088d16a22290f50b07092e","slug":"the-railways-is-promoting-the-contract-based-system-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-191052-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ‘ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा रेलवे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ‘ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा रेलवे’
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नरमू के त्रिवार्षिक अधिवेशन में बोलते शिव गोपाल मिश्रा। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की स्थानीय शाखा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे में खाली पदों को भरने के बजाय ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा। इसका यूनियन हर स्तर पर विरोध कर रही है।
रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के सामने कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। आठवें वेतन आयोग में देरी कर्मचारियों के लिए चुनौती बनी हुई है।
पहले गठित वेतन आयोगों की रिपोर्ट समय पर आती रही हैं। नियमानुसार जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो जाना चाहिए था। उन्होंने पेंशन के मुद्दे पर युवा कर्मचारियों से निराश न होने की अपील की। कहा कि यूनियन यूपीएस में संशोधन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने त्रैवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने नवनिर्वाचित शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, शाखा अध्यक्ष एके सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, केंद्रीय जोनल सचिव एसयू शाह, मंडल अध्यक्ष सुहैल खालिद, देवेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।