फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The question of delay in repairs The buffalo charged jams on the bridge

मरम्मत में देरी के विरोध में  भैंसी पुल पर जाम लगाया

Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The question of delay in repairs The buffalo charged jams on the bridge
प्रदर्शन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खुटार पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास चक्का जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले जाम में तमाम वाहन फंस गए। पुलिस ने भाकियू के कार्यकर्ताओं को एसडीएम के पास पहुंचकर समस्या रखने को कहा, इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

एनएच 25 पर खुटार-पुवायां के बीच स्थित भैंसी नदी का पुल दो जुलाई को ओवरलोड वाहन निकलने से टूट गया था। इससे आवागमन बंद हो गया। दो दिन बाद पीडब्लूडी की ओर से नदी में पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग शुरू कर दिया गया लेकिन वैकल्पिक मार्ग पर ईंट आदि नहीं डाली गई। भाकियू ने वैकल्पिक मार्ग को सही नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को मामूली बारिश होने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर वाहन फंसने लगे। शनिवार को वैकल्पिक मार्ग पर एक ट्रक फंस जाने से दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सुबह दस बजे भाकियू के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुल की मरम्मत में बरती जा रही ढिलाई और वैकल्पिक मार्ग पर ईंट आदि नहीं डाले के विरोध में चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसान नेताओं से बात की। पुलिस ने कहा कि भाकियू को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को देना चाहिए। वार्ता के बाद भाकियू ने जाम समाप्त कर दिया और एसडीएम से मिलने पुवायां रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान खुटार और पुवायां मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी गईं लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। चक्का जाम समाप्त होने के बाद भी काफी देर तक जाम जैसी स्थित बनी रही। चक्का जाम करने के दौरान भाकियू के सुरेंद्र दीक्षित, ऋषिपाल सिंह कोगी, वीरेंद्र यादव, चंद्रभाल दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


दो समुदाय आए आमने सामने, टला बवाल
पुवायां। चक्का जाम के दौरान गांव करनापुर के एक युवक ने जाम लगाए लोगों के बीच से बाइक निकालने का प्रयास किया तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया। इस पर युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी और गांव के लोगों को फोन कर दिया। गांव करनापुर से एक समुदाय के तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर जाम स्थल पर पहुंच गए और भाकियू कार्यकर्ताओं से गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग कर शांत किया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक दरोगा पर मारपीट करने आए करनापुर के लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा ने भाकियू नेताओं को हटाने के लिए गांव करनापुर के लोगों को विवाद करने के लिए उकसाया कि किसान नेताओं को डंडे मारकर हटाया जाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि भाकियू नेताओं से वार्ता के बाद शांतिपूर्ण ढंग से जाम समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed