फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The purpose of giving fair value to the crops to the farmers

किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना ही उद्देश्य

Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The purpose of giving fair value to the crops to the farmers
स्वागत - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाना सरकार का मकसद है। इस बार शाहजहांपुर में गेहूं की रिकार्ड सरकारी खरीद की गई है। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सहकारिता मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर में इस बार 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जो गत वर्षों की तुलना में दो गुना से ज्यादा है। खुशी की बात यह है कि किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। सरकार का उद्देश्य किसानों को फसल का उचित मूल्य समय पर दिलाना है। प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। यह काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 एक सवाल के जवाब में सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोई भी अपराधी सरकार की नजरों से बच नहीं सकता। उसकी जगह सिर्फ जेल में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशानुरूप विकास कार्य कराएं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इससे पूर्व तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डीपी सिंह, राजेश गुप्ता, पवन सिंह, डॉ. विजय जौहरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल, गुड्डू पहलवान आदि ने सहकारिता मंत्री का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed