{"_id":"58348b504f1c1b462413b558","slug":"the-procession-arrived-at-the-sri-guru-nanak-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरुनानक के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरुनानक के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा कमेटी बहादुरगंज के तत्वाधान में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंज प्यारे और संगत के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शाहजहांपुर की गतका पार्टी ने खालसाई जौहर दिखाकर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। मंगलवार को दोपहर बाद मोहल्ला बहादुरगंज स्थित गुरुद्वारा से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। सबसे आगे गतका पार्टी करतब दिखाते हुए चल रही थी। गतका पार्टी के पीछे पंज प्यारे हाथों में कृपाण लिए चल रहे थे। इनके पीछे युवतियों का समूह गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सड़क पर झाड़ू लगाती चल रहा था। शोभायात्रा बहादुरगंज से रेलवे स्टेशन रोड, कुंवरगंज, सराफा बाजार, चौराहा बिरियागंज, नगर पालिका परिषद कार्यालय से मौजमपुर, पंजाबी कॉलोनी और टाउन हाल होती हुई बहादुरगंज गुरुद्वारे पर आकर देर शाम समाप्त हो गई। गुरुद्वारा साहिब में लंगर का आयोजन हुआ, किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। शोभायात्रा में जसप्रीत सिंध, दिगेंद्र सिंध, परमवीर सिंध, बबन प्रीत सिंध, हरकीरत सिंध, अनमोल गांधी, राजेंद्र सिंह, प्रविंद्र सिंह, हुकुम सिंह चावला, समरजीत सिंह, भीम सिंह, कृपाल सिंह, महेंद्र सिंह कपूर, अमरजीत सिंह, जीवन सिंह, कुजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सभासद शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन