फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The prisoners took bath while chanting Ganga Maiya

Shahjahanpur News: गंगा मैया के जयकारे के साथ बंदियों ने किया स्नान

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The prisoners took bath while chanting Ganga Maiya
शाहजहांपुर में जिला कारागार में बनाए गए कुंड में संगम का पानी डालते जेल अधीक्षक। स्रोत: जेल
शाहजहांपुर। महाकुंभ के मद्देनजर जिला कारागार में बंदियों को संगम के जल से स्नान कराने के लिए 15 लीटर जल मंगाया गया था। जेल के अंदर एक बड़ा कुंड तैयार कर भूमिगत जलापूर्ति की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

संगम तट से मंगाए गए पावन जल को सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था। शुक्रवार को मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास जल ले जाया गया। दीपोत्सव के बाद मंत्रोच्चार के साथ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने जल को कुंड में प्रवाहित किया। बंदियों ने गंगा मैया और भोलेनाथ के जयकार लगाते हुए स्नान किया। महिला बंदियों के लिए अलग से इंतजाम किया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी मुख्तार, गुरप्रीत उर्फ मिट्ठू, आदिल, विक्की, रुकसाद, नदीम, रिपुदमन और विशाल मसीह ने भी स्वेच्छा से स्नान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed