फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police stopped the soldiers who were taking out the farmers' journey in Nigohi, the clash

निगोही में किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, झड़प

Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the soldiers who were taking out the farmers' journey in Nigohi, the clash
निगोही। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निगोही कस्बे में किसान यात्रा निकाली। इस बीच सपाइयों की पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता बुधवार सुबह 10 बजे से निगोही के हमजापुर चौराहे पर स्थिति तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजीव वर्मा की प्रतिष्ठान पर जुटे। दोपहर 11 बजे राजीव वर्मा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में चले। जुलूस निगोही-शाहजहांपुर मार्ग के बाबा सीमेंट एंड आयरन स्टोर के निकट पहुंचा ही था, पुलिस बल के साथ एसपी सिटी संजय कुमार पहुंचे और सभी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने सपा कार्यकर्ताओं को बस में बैठने की हिदायत दी। इस पर सपा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच झड़प हुई। एसपी सिटी संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनमोहन सिंह, तिलहर एसडीएम वेद सिंह चौहान ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, रणंजय सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, दिव्यांश कोविद सिंह, डॉ. नवनीत सिंह, शाहिद हुसैन, कयूम खां, पिंटू तिवारी आदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया। सभी को शाहजहांपुर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं को इंगित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि वह शांतिपूर्वक किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

कस्बे का हमजापुर चौराहा छावनी में तब्दील हुआ
निगोही। कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में सपा मैदान में उतरी है। सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए तिलहर एसडीएम वेद सिंह चौहान, एसपी सिटी संजय कुमार, पीएससी व कई थानों का पुलिस बल निगोही हमजापुर चौराहे पर आ धमका और यह चौराहा छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर लगा जाम
निगोही। किसान यात्रा के दौरान पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच आधे घंटे तक नोकझोंक में शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। वाहन आधे घंटे तक खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed