फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The plate of the tubewell chamber was broken within a month

डीसीएम निकलने से टूटा पटला, पलटने से बची

Sun, 24 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The plate of the tubewell chamber was broken within a month
तिलहर में सद्भावना चौक के पास सड़क के बीच में घटिया निमाज्ण से टूटा ट्यूबवेल का चेंबर - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। जल निगम द्वारा कराए गए निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की पोल खुली है। सद्भावना चौक के पास सड़क के बीच एक महीना पहले बनाए ट्यूबवेल चैंबर का पटला घटिया निर्माण होने से टूट गया। इस दौरान एक डीसीएम पलटने से बच गई।
विज्ञापन

पीरगाह तालाब की बाउंड्री पर नगरपालिका के माध्यम से जल निगम ने ट्यूबवेल का निर्माण पिछले महीने किया था। ट्यूबवेल की लाइन को सड़क पर पड़ी मेन लाइन से जोड़ा है। सद्भावना चौक के समीप सड़क के बीच में ट्यूबवेल का चैंबर बनाया है। चैंबर पर एक पखवाड़े पहले ही जल निगम के कर्मचारियों ने सीमेंट बजरी का पटला डालकर बंद किया है। शुक्रवार की शाम को एक डीसीएम निकलने के दौरान ट्यूबवेल के चैंबर का टुकड़ा टूट गया।
विज्ञापन

गड्ढा पाटने की जरूरत
ट्यूबवेल चैंबर का पटला शुक्रवार की शाम को टूट गया है। बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टूटे स्थान के आसपास ईटें लगा दी गई है। शीघ्र निर्माण करके होल को बंद किया जाना चाहिए। - श्रवण कुमार, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण की जांच हो
नगर पालिका के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है। जल निगम के ठेकेदार लोगों की जान से खेल रहे हैं। बीच सड़क में पटले का टूटना बड़ी दुर्घटना को दावत देना है। इसकी जांच होनी चाहिए। -दुर्गेश कुमार, कर्मचारी गैस एजेंसी।
दिनभर उड़ती है धूल
ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री लगाई है तत्काल निर्माण को ठीक किया जाना चाहिए। सड़क पर मिट्टी पड़ी है, जिसके कारण व्यापारी परेशान है। दिनभर धूल उड़ती रहती है। - ओमप्रकाश, रस्सी बान व्यापारी।
लापरवाही सामने आई
नगर पालिका प्रशासन कतई ध्यान नहीं दे रहा है। पहले मिट्टी का ढेर लगा दिया, जिससे व्यापारी परेशान रहे। ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण करने का मामला खुल गया है। -सुधीर कुमार, रेडीमेड व्यापारी।

ट्यूबवेल और उसके चैंबर का निर्माण जल निगम के अधिकारियों ने किया है। नगर पालिका से इसका कोई लेना-देना नहीं है। चैंबर का पटला टूटने की सूचना मुझे मिल गई है। मैंने जल निगम बरेली के अधिकारियों को सूचना दे दी है। शीघ्र ही इसका निर्माण किया जाएगा। -नितिन सक्सेना, जूनियर इंजीनियर जलकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed