{"_id":"82dcb34694f78c8dbdacd5aa293064b9","slug":"the-peace-organization-in-memory-of-the-martyrs-who-sacrifice-the-earth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में संस्था पृथ्वी ने किया शांति यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में संस्था पृथ्वी ने किया शांति यज्ञ
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुमुक्षु आश्रम से संबद्ध पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक हितों के प्रति समर्पित संस्था ‘पृथ्वी’ के तत्वावधान में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा. विकास खुराना ने कहा कि काकोरी कांड में कुल 40 लोगों पर अभियोग लगाया गया था और इसी केस में 19 दिसंबर 1927 को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह को क्रमश: गोरखपुर, फैजाबाद और इलाहाबाद जेल में फांसी दी गई। दो दिन के पश्चात राजेंद्र लाहिड़ी को सह अभियुक्त मानते हुए गोंडा जेल में फांसी दी गई।
संस्था के अध्यक्ष और एसएस कालेज के रसायन विभाग के प्रभारी डा. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि क्रांतिकारियों के योगदान को महज इतिहास से जोडने के स्थान पर उनके समग्र विचारों का अनुसरण करना जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान एसएस कालेज के प्राचार्य डा. एके मिश्रा तथा एसएस लॉ कालेज के प्राचार्य डा. संजय बरनवाल एवं डा. आलोक मिश्रा रहे। मंत्रोचारण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरिनाथ झा, डा. सतेंद्र पाठक, डा. करुणाशंकर पांडेय एवं आदेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, डा. राजकमल रस्तोगी, शशांक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, डा. एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, डा. रामनिवास गुप्ता, अंजलि, आशुतोष, अभय आदि मौजूद रहे।