{"_id":"5891e63f4f1c1b5a42e8014d","slug":"the-parents-performed-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने दी मां-बाप को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने दी मां-बाप को मुखाग्नि
Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
माता पिता की चिता को दी मुखािग्न
Link Copied
विश्व मोहन और उनकी पत्नी को जब बेटी ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। बुधवार को सड़क हादसे में विश्वमोहन गुप्ता और उनकी पत्नी मीरा गुप्ता का निधन हो गया था। दोनों की शवयात्रा एक साथ घर से निकली तो हर कोई सुबक उठा। शवयात्रा खन्नौत मोक्षधाम पर पहुंची तो पति-पत्नी की चिताएं अगल-बगल सजाई गईं। जैसे ही विश्वमोहन की 18 वर्षीय बेटी तान्या ने कांपते हाथों से मम्मी-पापा को मुखाग्नि देने के लिए कदम आगे बढ़ाए तो एक बार फिर वहां मौजूद लोगों की आंखें छलछला गईं। दोनों की चिताओं को आग देने के बाद सहमी सी तान्या टकटकी लगाए अपने माता-पिता को पंचतत्व में विलीन होते देखती रही। जिन हाथों ने बेटी को झूला झुलाया, उंगली पकड़ कर चलना सिखाया और परवरिश कर बड़ा किया, उस बेटी को आज यह दिन भी देखना पड़ा। अल्पायु में ही माता-पिता से बिछड़ जाने का असहनीय दुख तान्या ही नहीं उसकी छोटी बहन 13 वर्षीय तनीषा भी भोग रही थी। वह भी गुमसुम सी अपनेे भाग्य को कोस रही थी। दोनों के सामने एक ही सवाल था कि अब उनकी देखभाल कौन करेगा और उनकी पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा आखिर कौन संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।