फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The new academic session , lively schools returned

नया शैक्षिक सत्र शुरू, स्कूलों में लौटी रौनक

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने से स्कूलों में एकबार फिर रौनक लौट आई। पहले दिन बच्चे नई ड्रेसों में सजधज कर स्कूल पहुंचे। इस बीच उन्हें नई क्लास में भी बैठाया गया। हालांकि पहले दिन कापी किताबें न होने से पढ़ाई-लिखाई नहीं हुई। बच्चों ने पहला दिन खेलकूद में ही बिताया। पहली अप्रैल को नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में रौनक लौटने लगी। अभिभावकों के साथ बच्चे स्कूलों में पहुंचे और नई क्लास के लिए कापी किताबों के लिए परेशान होते दिखे। कोई नए क्लास की किताबों का सेट लेने में लगा रहा तो कुछ यूनिफार्म और शुल्क के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। परिषदीय स्कूलों में सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षक- शिक्षिकाएं स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए जनसंपर्क करते रहे, वहीं शहर में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अभिभावक कापी-किताबों के लिए लाइन में लगे दिखाई पड़े। अधिकांश अभिभावक सत्र के पहले दिन शुल्क भी जमा करने पहुंचे। इधर, गली-कूंचों में भी छात्र-छात्राएं यूनिफार्म पहने और कंधे पर बस्ता लटकाए स्कूल जाते दिखे। आपस में बातें करते बच्चों में स्कूल जाने के लिए खासा उत्साह था। स्कूलों में कई दिनों के बाद प्रार्थना के लिए घंटी सुनाई दी। छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना के बाद नई कक्षा में प्रवेश किया। विद्यार्थियों का पहला दिन बतकही में और टीचर्स का पहला दिन रजिस्टर आदि तैयार करने में बीता। 
विज्ञापन


मनोकरण स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
मनोकरण जूनियर हाई स्कूल की ओर से रेती क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य जेपी मिश्र ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में रामपाल त्रिवेदी, पूनम मौर्य, जुगुल किशोर सत्यार्थी, सुशील त्रिवेदी, विमलेश मिश्र, बालकराम आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed