{"_id":"67f429bd327f5856f80f6829","slug":"the-needle-of-suspicion-of-the-police-is-revolving-around-an-acquaintance-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141178-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिचित पर घूम रही पुलिस के शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिचित पर घूम रही पुलिस के शक की सुई
Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
मृतक ऋतिक कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परौर। मजरा नारायण नगला निवासी अजय कुमार राठौर के आठ वर्षीय बेटे ऋतिक कुमार का कंकाल मिलने के मामले में पुलिस के शक की सुई परिचितों की ओर घूम रही है। पिछले 24 घंटे में 15-16 लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। साथ ही गांव के लोगों की गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है।
कंकाल मिलने के बाद से नारायण नगला के ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव के लोग भी घबराए हुए हैं। सोमवार को पुलिस टीम कई बार घटनास्थल पर गई। बारीकी से जांच की। खेताें के आसपास सुरागरशी की। बच्चे के लापता होने के बाद कंकाल को शनिवार रात गेहूं के खेत से बरामद किया गया था। पायजामा व अंडरवियर से उसकी पहचान हुई थी। इस मामले में एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। संदिग्ध लगने पर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। परौर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।