फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The minimum temperature dropped by more than five degrees, and the fog was dense.

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक लुढ़का, कोहरा रहा घना

Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by more than five degrees, and the fog was dense.
बुधवार को शहर में छाए कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने के साथ गलन बढ़ने से बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री लुढ़क गया। दिन में मामूली धूप निकली और पूर्वी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। शाम को गलन बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई। वायुदाब भी सात मिलीबार गिर गया। बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट होने के साथ घना कोहरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कोहरे में दृश्यता 50 मीटर रही। मंगलवार को पछुआ हवा चल रही थी, जबकि बुधवार को पूर्वी हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed